लिली फूल के बारे में रोचक जनकारियां : lily flower in Hindi - English

आज हम lily flower के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां जानेंगे हम सभी रंगों के लिली के फूल देखेंगे हो सकता है आपने लिली के फूल को अपने स्कूल या कॉलेज में देखा होगा 
लिली के पौधे दुनिया में सबसे पुराने पौधों में से एक हैं लिली के पौधों की खेती आज से 200 ईसा पूर्व भी की जाती थी एशिया माइनर में मैडोना लिली को औषधि मरहम के रूप में प्रयुक्त किया जाता था आइये
 lily flower in Hindi - English मे जानते हैं

Lily flower image 


लिली फूल के बारे में रोचक जनकारियां : lily flower in Hindi - English
lily flower in Hindi - English


इंग्लिश में नाम : lily flower

हिंदी में नाम : कुमुदनी के फूल

लिली फूल के बारे में जानकारी ( information about lily flower ) : 

  • लिली के फूल का वैज्ञानिक नाम लिलियम (Lilium ) है लिली , लिलीयस कुल का पौधा है
  • लिली का फूल 6 पंखुड़ी वाला सुंदर फूल होता है यह सफेद , नारंगी , पीला , लाल ,  गुलाबी ,आदि रंगों में मिलता है 
  •   लिली के पौधे की हाइट 35 से 115 सेमी तक होती है लेकिन कुछ प्रजातियों के पौधों की हाइट 250 सेंटीमीटर से भी अधिक होती है
  • सफेद लिली को ईस्टर लिली के नाम से भी जाना जाता है यह मुख्यता पूर्वी देशों में पाया जाता है जापान में सफेद लिली को गुड लक का प्रतीक भी माना जाता है
  • गुलाबी लिली का रंग समृद्धि का प्रतीक माना जाता है जबकि नारंगी लिली वृद्धि उत्साह का प्रतीक माना जाता है 
  • लाल लिली का लाल रंग इच्छा जोश और अनुराग का प्रतीक है क्योंकि रक्त का रंग भी लाल होता है
  • कुछ लिली के फूलों पर काले धब्बे पाए जाते हैं जिससे यह टाइगर के समान दिखते हैं इसलिए इन्हे टाइगर लिली कहते है टाइगर लिली को उत्साह और दृढ़ संकल्प का प्रतीक माना जाता है यह एक एशियाई प्रजाति है जिसका मूल स्थान रूस  कोरिया और चीन को माना जाता है 
  • लिली के पौधे अर्धकठोर , शाक है इसके फूल कीप के आकार के होते हैं
  • लिली के तेल का उपयोग विश्व भर में सौंदर्य प्रसाधनों में उपयोग किया जाता है विश्व में लिली के पौधों की खेती भी की जाती है
  • लिली का पौधा दुनिया भर में उगाया जाने वाला पौधा है भारत में इसके फूल मुख्यता वसंत ऋतु में लगते हैं
  • ट्रंपेट लिली ( Trumpet lilies) लिली की एक ऐसी किस्म है जो सबसे ज्यादा खुशबू देता है आकार में यह लगभग 10 इंच तक लंबी होती है इसे ओरिएंटल ट्रंपेट लिली भी कहा जाता है
  • ईस्टर लिली की लंबाई 1 से 2 फिट होती है यह मार्च अप्रैल के महीने में खिलने लगता है
  • Lily के  फूलों का उपयोग सजावट में तथा इसके बालों को भोजन के रूप में और ईश्वर की पूजा-अर्चना में भी किया जाता है
👉यह भी जाने : सभी फूलों के नाम

लिली का पौधा कैसे उगाए : 


लिली का फूल लगाने के लिए सबसे पहले आपको लिली के अच्छे और आकार में बड़ा  बल्ब को ले लेना होगा  ध्यान रहे यह बल्ब आपको नर्सरी से या अपने लिली के पौधे से पत्तियां और तनों के बीच मिल जाएंगे 
अब आपको वह स्थान का चुनाव करना होगा जहां आप लिली का पौधा लगाना चाहते हो आप घर के आंगन या गमले में lily का पौधा लगा सकते हो 
पौधा लगाने से पहले आपको एक अच्छी मिट्टी तैयार करनी होगी जिसमें कम से कम 70% दोमट मिट्टी या कोई सी भी अच्छी मिट्टी उसमें 20% महीन बालू और 10 % गोबर खाद मिला दें  
जहां आप लिली का पौधा लगाना चाहते हो वहां काम से कम 8 घंटे सीधी धूप आनी चाहिए
दिल्ली का पौधा लगाने के बाद उसे ज्यादा पानी न दें यदि आप गमले में लगते हो तो गमले मे नीचे पानी निकालने का निकास होना चाइये
रोपण के समय दो पौधों के बीच की दूरी कम से कम 7 से 8 इंच रखें 
कुछ समय (5-6 सप्ताह ) बाद लिली के फूल खिलने लगते हैं 
सामान्य लिली के पौधा लगाने का सही समय बसंत ऋतु के प्रारंभ में या पतझड़ के मौसम में होता है
अधिकांश लिली के फूल जुलाई अगस्त के महीने में खेलने लगते हैं कुछ लिली के फूल बसंत के अंत में आना प्रारंभ हो जाते हैं

Conclusion : 

आशा करते हैं आपको लिली फ्लावर पर तैयार यह आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा आपने Lily flower in Hindi को भी देखा 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने