मुर्गाकली के फूल : About Cockscomb flower in hindi

 मुर्गाकलि के फूल  यदि आप अपने घर में उगना चाहते हो  मुर्गाकलि या cockscomb flower के बारे में आज हम बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारियां आपके साथ साझा करेंगे जो आपको cockscomb flower के बारे में जानने में मदद करेगा

मुर्गाकली के फूल : About Cockscomb flower in hindi
मुर्गाकली  : Cockscomb flower in hindi


मुर्गाकली के फूल : About Cockscomb flower in hindi

  • मुर्गाकली का वनस्पति नाम सेलोसिया कृस्टाटा ( Celosia Cristata) है 
  • मुर्गा काली को  गर्मियों के मौसम में लगाया जाता है क्योंकि यह ऐसा पौधा है जिसे सूर्य की धूप में ही उगाया जाता है आप इसे अपने घर पर छांव में रखकर नहीं उगा सकते हैं
  • मुर्गाकली के फूल विश्व भर में विभिन्न रंगों के रूप में मिलते है जैसे लाल सफेद नारंगी पीला गुलाबी आदि 
  •  मुर्गाकलि देखने में काफी सुंदर लगता है इसे आप अपने बगीचे या आंगन की सुंदरता बढ़ाने में प्रयोग कर सकते हो यह पौधा प्यार और आनंद का प्रतीक है 
  • कॉक्सकॉम्ब फ्लावर ( murgakali) सदाबहार फूल है अर्थात इसका पौधा वर्षभर फूल देता है 
  • Murgakali का फूल को सूखने पर हमें मुर्गाकलि के बीज मिल जाते हैं इनका प्रयोग हम मुर्गाकलि के पौधे को लगाने में कर सकते हैं  आईए जानते हैं हम मुर्गाकलि का पौधा अपने घर पर कैसे लगा सकते हैं

मुर्गाकलि का पौधा अपने घर पर कैसे लगाये : 

यदि आप अपने घर पर मुर्गा काली का पौधा उगना चाहते हो तो इसके लिए आपको सबसे पहले एक कंकड़ पत्थर रहित  मिट्टी चुन लेनी होगी अब इस मिट्टी  को आप चाहे तो गमले में भी भर सकते हैं और अपने आंगन में मुर्गा काली का पौधा लगा सकते हैं यदि आप अपने आंगन या बगीचे में मुर्गा काली का पौधा लगाते हो तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा वहां सूर्य का प्रकाश जरूर आना चाहिए नहीं तो आपका पौधा नहीं उगेगा यदि आप अपने आंगन में लगाना चाहते हो तो यह सुनिश्चित कर लें कि वहां 8 से 10 घंटे सूर्य का प्रकाश रहता हो इसलिए मुर्गाकलि के पौधे को गर्मियों में लगाना ज्यादा बेहतर होता है

»»  All flowers name in hindi 

 यदि आपके पास दोमट या रेतीली मिट्टी हो तो इस पौधे के लिए अनुकूल परिस्थितियों पैदा हो जाती हैं नहीं तो आप कैसी भी मिट्टी या कॉकपीट में मुर्गाकलि के बीजों को डालकर उनके ऊपर मिट्टी से ढकते हैं  ताकि पानी डालने पर बीज न बहे और उन पर पानी का प्रतिदिन स्प्रे करते रहें आप देखेंगे कि बीजों में 8 से 10 दिनों के अंदर अंकुरण आने लगा है  कुछ समय पश्चात मुर्गाकलि का पौधा तैयार हो जाता है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने