पलाश के फूल | About Palash flower in hindi

पलाश के फूल जितने आकर्षक होते हैं उतने ही उपयोगी भी होते हैं  पलाश जिसे टेसू के फूल या ढाक के फूल भी कहा जाता है इसे विश्व के कुछ चुनिंदा सुंदर फूलों में गिना जाता है

वास्तु शास्त्र की दृष्टि से पलाश के पेड़ को अत्यधिक शुभ माना जाता है इसमें ब्रह्मा विष्णु महेश का निवास माना जाता है अतः पलाश का पेड़ यदि घर में लगाया जाए अथवा घर के बगीचे में लगाया जाए तो अत्यंत शुभ सूचक होता है

पलाश की सुंदरता के कारण इसे जंगल की आग भी कहा जाता है  आइये palash flower in hindi के आर्टिकल में हम  ऐसी कई रोचक जानकारियां देखेंगे

पलाश के फूल | About Palash flower in hindi

पलाश के फूल | About Palash flower in hindi
Palash

  • पलाश एक वृक्ष है जिसमें पलाश के फूल लगते हैं पलाश का  वैज्ञानिक नाम Butea Monosperma ( ब्यूटिया मोनोसपेर्मा) है 
  • पलाश के पेड़ में फूल केवल फूल केवल शीत ऋतु मे ( मुखतः जनवरी) मे हि खिलते है
  • पलाश के फूल को झारखंड राज्य और उत्तर प्रदेश राज्य के राजकीय पुष्प के रूप में मान्यता मिली हैं

पलाश के फूल के उपयोग : 

  • पलाश की छाल, पत्तियां , बीज आदि का उपयोग चिकित्सा क्षेत्र में बहुतायत में किया जाता है
  • पलाश  के फूल मुखतः सफेद और लाल रंगों में ही मिलते हैं  सफेद पलाश के फूल भगवान शिव को अत्यधिक प्रिय हैं यहां तक की भगवान महाकाल की पूजा में सफेद पलाश के फूलों का उपयोग किया जाता है
  • पलाश के फूल पतझड़ के मौसम में लगने के कारण एक किसी बगीचे की सुंदरता को कई गुना बढ़ा देते हैं क्योंकि पतझड़ के मौसम में सभी पेड़ पौधों की पत्तियां गिर जाती हैं लेकिन पलाश के फूल खिल जाते हैं
  • पलाश के फूलों से बने पाऊडर का उपयोग गुनगुने पानी के साथ लगाने से जोड़ो के दर्द मे आराम मिलता है 
  • पलाश की छाल का उपयोग दाद, खुजली को ठीक करने मे भी किया जाता है क्योकि इसमें एंटी फंगल गुण पाए जाते है
  • प्राचीन समय में पलाश के फूलों का उपयोग रंगों को बनाने में किया जाता था 
  • पलाश के फूल से फूल मालाये भी बनाई जाती है खासकर बच्चे इन्हें बहुत पसंद करते है 
  • यदि आपका मन शांत नहीं रहता है तो आप पलाश के फूलों को अपनी टेबल पर रख सकते हैं यह आपको काफी पॉजिटिव महसूस कराएगा
  • Read : All flowers name 
  • पलाश के फूल के इन उपयोगों को आप डॉक्टरी सलाह से कर सकते हैं
आशा करते हैं आपको palash flower पर तैयार है आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा आपने पलाश फ्लावर के बारे में जाना यह आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने